Breaking News

गुमला जिले में ओलावृष्टि और मूसलधार बारिश ने फिर मचाई तबाही,किसानों की फसल पर दोहरी मार।

गुमला: गुमला जिले मे दो दिनों से मौसम ने अचानक करवट ली और हल्की हवा के साथ तेज ओलावृष्टि व मूसलधार बारिश हुई। जहां एक ओर इस बदले मौसम से लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं दूसरी ओर किसानों के लिए यह बारिश आफत बनकर आई।

बारिश और ओले गिरने से गेहूं, सब्जी, आम और महुआ की फसलों को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। कई किसानों के खेतों में गेहूं की फसल पूरी तरह पककर तैयार थी, लेकिन कटाई नहीं हो पाने के कारण बारिश में बर्बादी का खतरा मंडरा रहा है।

गौरतलब है कि इससे पहले 21 मार्च को भी प्रखंड क्षेत्र में तेज हवा, बारिश और जोरदार ओलावृष्टि हुई थी, जिसमें किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा था। उस नुकसान की भरपाई अभी हो भी नहीं पाई थी कि एक बार फिर से आसमान से आफत बरस पड़ी।

लगातार हो रही मौसमी मार ने किसानों की कमर तोड़ दी है। अब उनकी नजर सरकार और प्रशासन की ओर है कि कब उन्हें राहत और मुआवजा मिलेगा।

 

गुमला से रौशन केशरी की रिपोर्ट।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post