खूंटी: तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया ने किसानों की समस्या को देखते हुए आज उन्हें एक तोहफा दिया है। सुदीप गुड़िया लगातार किसानों के हित में बात करते रहते हैं कोई भी सभा या कार्यक्रम में जब भी वो अपनी बात रखते है उसमे किसानों के बारे में प्रमुखता से बात रखते हैं। किसान बेहतर तरीके से खेती कर अच्छी फसल का उपज कर सके इसके लिए अब उन्होंने किसानों के हित में फैसला लेना भी शुरू कर दिया है। इसी क्रम में आज डोडमा और सुंदारी पंचायत के सीमावर्ती क्षेत्र के गंगई टोली गांव के पास चेक डेम निर्माण हेतु आधारशिला रखा। इस चेकडेम के बनने से दोनो पंचायत के किसानों को सिंचाई की सुविधा मिलेगा जिससे की किसान बेहतर खेती कर अच्छी फसल उपजा सकेंगे।
चेकडेम के शिलान्यास के साथ हीं विधायक ने संवेदक को साफ और स्पष्ट शब्दों में कहा की इस निर्माण कार्य में गुणवत्ता में कोई कमी नहीं होना चाहिये। निर्माण गुणवत्ता पूर्ण होना चाहिए यदि गुणवत्ता में कोई कमी आई तो फिर इस पर बुल्डोजर भी चल सकता है। इसका उदाहरण भी हमने प्रस्तुत कर दिया है जहां तोरपा विधान सभा क्षेत्र के बानो में पुलिया निर्माण हो रहा था जिसकी जानकारी ग्रामीणों द्वारा हमे मिला था और जब हमने वहां जाकर देखा तो पाया की घटिया निर्माण हो रहा है जिसके बाद वहां बुल्डोजर कार्रवाई हुई थी। इसलिये यहां निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से समझौता न करें। 
इसके साथ हीं उन्हों वहां मौजूद ग्रामीणों से कहा की निर्माण के समय ध्यान रखे और अगर कोई गड़बड़ी पाया जाता है तो हमे बताएं ताकि मैं इसपर कार्रवाई कर सकूं। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान जेएमएम के तोरपा प्रखण्ड अध्यक्ष रूबेन तोपनो,तोरपा पश्चिमी जिला परिषद सदस्य सुशांति कोंगाड़ी, जेएमएम के तोरपा प्रखण्ड सचिव जेम्स आईद,कोषाध्यक्ष जयदीप तोपनो,बीससूत्री अध्यक्ष अमृत तोपनो,डोडमा पंचायत की मुखिया अगाथा भेंगरा,दियांकेल पंचायत की मुखिया सिसिर तोपनो,सहित आसपास के ग्रामीण मौजूद रहे।



