गुमला: जिले के गुमला रायडीह मुख्य सड़क पर लोहे की पाईप से भरा ट्रेलर तीखे मोड़ वाली ढलान पर अनियंत्रित होकर खेत में जा गिरा जिससे की गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। इस घटना में चालक बुरी तरह घायल हो गया था जिसे स्थानीय लोगों की मदद से गुमला के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार यह ट्रेलर बोकारो से पाईप लेकर महाराष्ट्र के पुणे जा रहा था, तभी रास्ते में यह हा’दसा हो गया।



