Breaking News

भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर खूंटी में जश्न, निकला भव्य विजय जुलूस

Khunti: पश्चिम बंगाल, असम और पुद्दुचेरी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ऐतिहासिक जीत के बाद खूंटी जिले में उत्सव का माहौल देखने को मिला। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जोरदार जश्न मनाते हुए आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई व झाल-मुरही खिलाकर खुशी का इजहार किया।

शहर के नेताजी चौक पर कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर जमकर जश्न मनाया। इसके बाद नाचते-झूमते एक भव्य विजय जुलूस निकाला गया, जो डाक बंगला रोड होते हुए भगत सिंह चौक तक पहुंचा और फिर मेन रोड से वापस नेताजी चौक आकर समाप्त हुआ। जुलूस में बड़ी संख्या में शामिल कार्यकर्ता ताशा की धुन पर थिरकते नजर आए और पूरे रास्ते “भाजपा जिंदाबाद” के नारे गूंजते रहे।

इस अवसर पर पूर्व विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा और भाजपा जिलाध्यक्ष आनंद कुमार ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किए गए विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर जनता की मुहर है। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने एक बार फिर भाजपा की नीतियों और सिद्धांतों पर भरोसा जताया है। साथ ही कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे इसी उत्साह के साथ संगठन को मजबूत करें और जनता की सेवा में जुटे रहें।

मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष रानी टूटी, पूर्व सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष काशीनाथ महतो, ज्योतिष भगत, वार्ड पार्षद अनूप साहू, कविता वर्मा, लव चौधरी, कृष्णानंद तिवारी, बालमुकुंद कश्यप, जयप्रकाश भाला, मदन मोहन मिश्रा, जितेंद्र कश्यप, रूपेश जायसवाल, प्रियांक भगत, रुक्मिला सारू, राजेश्वर गुप्ता, संजीव चौरसिया, संजय मिश्रा, कंचन सिंह, दामोदर प्रसाद, जयंत लाल स्वर्णकार, कृष्णा भगत, विजय घोष, विनोद जायसवाल, सुनील साहू, मनोज गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post