Breaking News

सड़क निर्माण में अनियमितता पर भड़के जनप्रतिनिधि, संवेदक को दी कड़ी चेतावनी

Khunti: कर्रा प्रखंड के बमरजा पंचायत अंतर्गत सरदुला गांव में सड़क निर्माण कार्य में भारी अनियमितता की शिकायत मिलने पर सोमवार को जनप्रतिनिधियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों द्वारा लगाए गए आरोप सही पाए गए, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया।

मौके पर झामुमो केंद्रीय सदस्य मकसूद अंसारी, विधायक प्रतिनिधि अनुप लकड़ा, जिला प्रवक्ता तौकीर आलम, युवा मोर्चा सहसचिव बिरेंद्र सिंह तथा बमरजा मुखिया अनुप कुजूर सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे। टीम ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच की और पाया कि कार्य में मानकों की अनदेखी करते हुए गंभीर लापरवाही बरती जा रही है।

जनप्रतिनिधियों ने संवेदक को जमकर फटकार लगाई और स्पष्ट निर्देश दिया कि सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की सुविधा और सुरक्षा सर्वोपरि है, ऐसे में घटिया निर्माण किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है।

साथ ही, संवेदक को चेतावनी दी गई कि यदि जल्द ही कार्य में सुधार नहीं किया गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों से भी इस मामले में निगरानी बढ़ाने की मांग की, ताकि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरा हो सके।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post