Breaking News

चमर मुंडा हत्याकांड का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, लूट के इरादे से की गई थी हत्या

Khunti: खूंटी जिले के अड़की थाना क्षेत्र में हुए चर्चित चमर मुंडा हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया आज खूंटी पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी है उन्होंने बताया कि इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।

अड़की थाना कांड संख्या- 12/26, के तहत मामला दर्ज किया गया है। घटना बीते 18 अप्रैल की है, जब बिरबांकी-घाघरा रोड, डकरापीड़ी (थाना अड़की, जिला खूंटी) के पास ग्राम पोटोबेड़ा निवासी चमर मुंडा की अज्ञात अपराधियों द्वारा हत्या कर दी गई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, खूंटी के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया।

जांच के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर रुका मुंडा (उम्र 18 वर्ष), पिता शंकर मुंडा, निवासी घाघरा (थाना अड़की, जिला खूंटी) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

आरोपी ने बताया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर लूट के इरादे से इस घटना को अंजाम दिया। योजना के तहत आरोपियों ने बिरबांकी बाजार में चमर मुंडा को काफी मात्रा में हड़िया पिलाई। इसके बाद रात करीब 10 बजे उसे बाइक में बैठाकर बिरबांकी बाजार से लगभग एक किलोमीटर दूर डकरापीड़ी जंगल-झाड़ी के पास ले गए, जहां पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी गई।

हत्या के बाद आरोपियों ने मृतक के पास से नकद पैसे और कीपैड मोबाइल फोन लूट लिया था। इस मामले में पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है और फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी:

रुका मुंडा (18 वर्ष), पिता- शंकर मुंडा, निवासी- घाघरा, थाना अड़की, जिला खूंटी।

छापेमारी दल में शामिल अधिकारी:

वरुण रजक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, खूंटी

पुअनि प्रवीण कुमार तिवारी, थाना प्रभारी, अड़की थाना

पुअनि मनीष कुमार, अड़की थाना

सशस्त्र बल, अड़की थाना

पुलिस ने बताया कि जल्द ही इस हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले को लेकर क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता बढ़ा दी गई है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post