Breaking News

न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था पर एसपी की पैनी नजर,दिए सख्त निर्देश

Khunti: जिला में विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ और सुरक्षित बनाए रखने की दिशा में पुलिस प्रशासन लगातार सक्रिय नजर आ रहा है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने जिला व्यवहार न्यायालय, खूँटी परिसर का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था की स्थिति और आम नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने न्यायालय परिसर में तैनात पुलिस बल की कार्यप्रणाली का आकलन किया और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने विशेष रूप से न्यायालय में आने वाले वादियों, अधिवक्ताओं और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सतत निगरानी व्यवस्था को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक ने न्यायालय हाजत (लॉकअप) का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बंदियों की सुरक्षा, रख-रखाव और उन्हें उपलब्ध कराई जा रही आवश्यक सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि बंदियों की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और सभी मानकों का सख्ती से पालन किया जाए।

निरीक्षण के क्रम में एसपी ऋषभ गर्ग ने स्पष्ट रूप से कहा कि न्यायालय परिसर एक संवेदनशील स्थान होता है, इसलिए यहां सुरक्षा के हर पहलू पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है। उन्होंने परिसर में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने, संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने और आम नागरिकों के लिए सुरक्षित व सुगम वातावरण बनाए रखने के निर्देश दिए।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post