Breaking News

पलामू के पिपराटांड़ में सनसनीखेज वारदात, घर से बुलाकर राजमुनि पाठक की गोली मारकर हत्या

Palamu : झारखंड के पलामू जिले में एक बार फिर आपराधिक वारदात ने दहशत फैला दी है। पिपराटांड़ थाना क्षेत्र के कर्मा गांव में मंगलवार देर रात एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान राजमुनि पाठक के रूप में हुई है, जिनकी हत्या बेहद नजदीक से सिर में गोली मारकर की गई, जिससे इलाके में तनाव और भय का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, घटना के समय राजमुनि पाठक अपने घर में सो रहे थे। देर रात कुछ अज्ञात लोग उनके घर पहुंचे और किसी बहाने से उन्हें बाहर बुलाया। इसके बाद उन्हें घर से करीब 200 मीटर दूर एक सुनसान जगह पर ले जाया गया, जहां अपराधियों ने उनके सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। इस वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

घटना के समय मृतक के घर में उनकी पत्नी और दो बेटे मौजूद थे। अचानक हुई इस वारदात से परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पिपराटांड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी निलेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का है और पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

प्रारंभिक जांच में परिजनों ने पुलिस को बताया है कि राजमुनि पाठक का गांव में जमीन विवाद चल रहा था, जो इस हत्या की वजह हो सकता है। हालांकि पुलिस ने अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है और कहा है कि सभी संभावित एंगल पर जांच की जा रही है।

घटना के बाद इलाके में भारी संख्या में ग्रामीण और परिजन इकट्ठा हो गए। बताया जा रहा है कि आसपास कई शादी समारोह चल रहे थे, जिसके कारण परिजन शुरुआती तौर पर यह पहचान नहीं पाए कि घर से बुलाने आए लोग कौन थे।

फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज, संदिग्ध गतिविधियों और स्थानीय विवादों की जानकारी जुटा रही है। इस वारदात ने एक बार फिर पलामू में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं और लोग जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post