Breaking News

2009 के दुष्कर्म मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Khunti: विशेष समकालीन अभियान के तहत मुरहू थाना पुलिस ने वर्ष 2009 के एक संगीन मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है।

इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई है जिसमें बताया गया है कि मुरहू थाना कांड संख्या- 60/2009, एसटी-857/2009 एवं जीआर-272/2009 से संबंधित मामले में आरोपी बिरसा मुंडा (पिता- स्व. साज मुंडा, निवासी- सिरका, थाना मुरहू, जिला खूंटी) के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376/452 के तहत मामला दर्ज था। वह लंबे समय से फरार चल रहा था।

21 अप्रैल 2026 को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई का नेतृत्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वरुण रजक ने किया। छापेमारी दल में अंचल निरीक्षक फ्रांसिस जेवियर बारा, थाना प्रभारी नायल गोडविन केरकेट्टा, अवर निरीक्षक कुलदीप रोशन बारी, सहायक अवर निरीक्षक जॉन पॉल तोप्पो सहित मुरहू थाना के सशस्त्र बल (SIRB-2) के जवान शामिल थे।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post