Breaking News

झारखंड में इंफ्रास्ट्रक्चर को बड़ा बढ़ावा: पलामू में दो नए फोरलेन हाईवे का प्रस्ताव, चार राज्यों की कनेक्टिविटी होगी मजबूत

Palamu: झारखंड में सड़क ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर पलामू जिले में दो महत्वपूर्ण फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण की मांग रखी।

इस प्रस्ताव के तहत पहला मार्ग नौडीहा बाजार से डुमरिया और इमामगंज होते हुए शेरघाटी स्थित ग्रैंड ट्रंक रोड तक बनेगा। वहीं दूसरा मार्ग कजरी से पाटन, मनातू और चतरा होते हुए ग्रैंड ट्रंक रोड से जोड़ा जाएगा।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस मांग को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया है कि इन दोनों परियोजनाओं को राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण कार्यक्रम में प्राथमिकता के आधार पर शामिल किया जाए। इससे इन परियोजनाओं के जल्द धरातल पर उतरने की उम्मीद बढ़ गई है।

इन सड़कों के निर्माण से न सिर्फ झारखंड बल्कि बिहार, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों को भी सीधा लाभ मिलेगा। खासकर गढ़वा से छत्तीसगढ़ और बिहार के औरंगाबाद व बनारस तक आवागमन अधिक सुगम हो जाएगा।

वित्त मंत्री ने यह भी बताया कि प्रस्तावित मार्ग अत्यंत पिछड़े क्षेत्रों से गुजरते हैं, जहां बेहतर सड़क संपर्क की लंबे समय से जरूरत महसूस की जा रही थी। फोरलेन सड़क बनने से इन इलाकों में व्यापार, उद्योग और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि झारखंड में राष्ट्रीय राजमार्गों का घनत्व देश के औसत से काफी कम है। जहां देश में प्रति 1000 वर्ग किलोमीटर पर लगभग 500 किमी राष्ट्रीय राजमार्ग हैं, वहीं झारखंड में यह आंकड़ा करीब 190 किमी ही है।

खनिज संपदा से समृद्ध झारखंड में अधिकांश परिवहन सड़क मार्ग से होता है। ऐसे में नए राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण राज्य के आर्थिक विकास को गति देगा और क्षेत्रीय असमानताओं को कम करने में अहम भूमिका निभाएगा।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post