Breaking News

खूंटी में बाबा साहेब अंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

Khunti: संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर मंगलवार को सांसद कालीचरण मुंडा के आवासीय जिला कार्यालय, खूंटी में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष रवि मिश्रा ने की।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा द्वारा बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने बाबा साहेब के योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान वातावरण में श्रद्धा और सम्मान का भाव स्पष्ट रूप से देखने को मिला।

अपने संबोधन में जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा ने कहा कि बाबा साहेब ने भारतीय समाज को समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व का जो अमूल्य संदेश दिया, वह आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने कहा, “संविधान के माध्यम से बाबा साहेब ने हर वर्ग और हर समाज को न्याय और सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अधिकार दिलाया। हमें उनके विचारों से प्रेरणा लेकर समाज में समरसता, शिक्षा और जागरूकता फैलाने के लिए निरंतर कार्य करना चाहिए।”

उन्होंने आगे कहा कि आज का दिन केवल जयंती मनाने का नहीं, बल्कि उनके संघर्षों और विचारों को आत्मसात करने का दिन है। यदि हम उनके दिखाए मार्ग पर चलें, तो समाज में व्याप्त असमानताओं को दूर कर एक मजबूत और समतामूलक राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है।

कार्यक्रम में जिला सांसद प्रतिनिधि पीटर मुंडू, पूर्व जिला अध्यक्ष रामकृष्ण चौधरी, नईमुद्दीन खान, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विलसन तोपनो, देवेन्द्र महतो, नगर पंचायत अध्यक्ष गुलाम गौश, फरोज आलम, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष आमीर हुसैन, प्रनीत तोपनो, मीनाक्षी तोपनो, शशिकांत होरो, पौल भेंगरा, सोहेल अंसारी, विक्रम नाग, कुणाल कमल कच्छप, हेलेन तिडू, जोन कंडुलना, पवन साहू, अनमोल होरो, मगरीता खेस, सुषमा भेंगरा, सुमन देवी, जुनैद खान, अजय कुमार साहू, तलहा खां सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post