Breaking News

तीन साल में 111+ पदक: खूंटी राइफल शूटिंग क्लब की शानदार उपलब्धि

Khunti: खूंटी राइफल शूटिंग क्लब ने 11 अप्रैल 2026 को अपने स्थापना के सफलतापूर्वक तीन वर्ष पूरे कर लिए। इस खास मौके पर क्लब से जुड़े खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।

स्थापना के बाद से ही क्लब ने शूटिंग खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है और जिले का नाम राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। बीते तीन वर्षों में क्लब के खिलाड़ियों ने नेशनल, ईस्ट जोन, स्टेट चैंपियनशिप और सीबीएसई नेशनल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए 111 से अधिक पदक अपने नाम किए हैं। यह उपलब्धि खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और उच्च स्तरीय प्रशिक्षण का परिणाम मानी जा रही है।

क्लब के उभरते हुए प्रतिभाशाली शूटर रचित रंजन प्रसाद ने लगातार दो वर्षों से बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कई प्रतियोगिताओं में पदक हासिल किए हैं। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें ₹60,000 की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की गई, जो अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रहा है।

इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष सह एसडीएम दीपेश कुमारी ने सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि क्लब आगे भी खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और सुविधाएं उपलब्ध कराता रहेगा, ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले व राज्य का नाम रोशन कर सकें।

क्लब के उपाध्यक्ष अमितेश भगत, सचिव सह कोच अनुज कुमार, कोषाध्यक्ष चंदन कुमार, तथा सदस्य विपुल कुमार, रुपेश कुमार और सुजल सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान कोच अनुज कुमार ने क्लब की उपलब्धियों पर गर्व जताते हुए कहा कि यह सफलता सभी खिलाड़ियों, अभिभावकों और सदस्यों के सामूहिक सहयोग और समर्पण का परिणाम है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post