Breaking News

रांची: जिला ‘दिशा’ समिति की बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा, बुनियादी सुविधाओं और योजनाओं की प्रगति पर मांगी जवाबदेही

Ranchi: राजधानी रांची में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (DISHA) की त्रैमासिक बैठक में जिले में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में रक्षा राज्य मंत्री और रांची सांसद संजय सेठ, खूंटी सांसद कालीचरण मुंडा, कृषि एवं पशुपालन मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, विधायक सीपी सिंह, नवीन जायसवाल, सुरेश बैठा और मेयर रोशनी खलखो सहित कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए। सांसद महुआ माजी की उपस्थिति भी रही।

बैठक में उपायुक्त (डीसी), वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी), उप विकास आयुक्त (डीडीसी), नगर आयुक्त और विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारी मौजूद रहे। सभी विभागों से उनके प्रोजेक्ट्स की वर्तमान स्थिति पूछी गई और काम में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

बैठक का मुख्य फोकस बुनियादी सुविधाओं की समीक्षा पर रहा। सड़क, पेयजल और बिजली आपूर्ति जैसी आवश्यक सेवाओं की स्थिति की जांच करते हुए अधिकारियों को लंबित कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

सांसद संजय सेठ ने रांची शहर में नालियों की स्थिति सुधारने और जलजमाव की समस्या दूर करने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि नाली निर्माण और सफाई कार्य तत्काल पूर्ण किए जाएँ और विभागों के बीच समन्वय मजबूत हो।

कृषि एवं पशुपालन मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर देते हुए किसानों और पशुपालकों तक योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाने की आवश्यकता जताई। उन्होंने यूरिया आपूर्ति में संभावित कमी और केंद्र योजनाओं के सुचारू कार्यान्वयन पर भी चिंता व्यक्त की।

बैठक में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन और सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (MPLADS) सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा हुई। धीमी प्रगति वाले परियोजनाओं पर अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

समिति ने स्पष्ट किया कि ‘दिशा’ केवल समीक्षा का मंच नहीं है, बल्कि योजनाओं की गुणवत्ता, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने का अहम प्लेटफॉर्म है। आगामी बैठकों में प्रगति की और सख्त समीक्षा की जाएगी और सभी विभागों को नियमित मॉनिटरिंग, फील्ड विजिट और रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post