Breaking News

रांची समाहरणालय को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से भेजे गए संदेश के बाद पुलिस अलर्ट

Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची में एक बार फिर बम धमकी से हड़कंप मच गया है। कचहरी चौक स्थित समाहरणालय भवन को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई है, जिसके बाद पूरे प्रशासन और पुलिस महकमे में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

इससे पहले रांची सिविल कोर्ट को भी तीन बार बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। अब समाहरणालय को दूसरी बार निशाना बनाते हुए ईमेल के माध्यम से धमकी भेजी गई है, जिससे सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सक्रिय हो गई हैं।

धमकी भरा ईमेल मिलने के तुरंत बाद रांची पुलिस ने एहतियातन कार्रवाई शुरू कर दी। बम निरोधक दस्ते (BDS) को मौके पर बुलाकर पूरे परिसर की सघन जांच कराई जा रही है, ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते टाला जा सके।

ईमेल में स्पष्ट तौर पर समाहरणालय भवन को बम से उड़ाने की बात लिखी गई है। इस तरह की धमकी को गंभीरता से लेते हुए पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है और ईमेल के स्रोत का पता लगाने में जुटी हुई है।

रांची के कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और सुरक्षा के सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं। पुलिस तकनीकी टीम की मदद से ईमेल भेजने वाले की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

समाहरणालय भवन में डीसी, एसएसपी समेत कई वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के कार्यालय स्थित हैं। ऐसे में इस तरह की धमकी से पूरे प्रशासनिक तंत्र में चिंता का माहौल बन गया है।

हालांकि, अब तक बम निरोधक दस्ते की जांच में किसी भी प्रकार की विस्फोटक सामग्री नहीं मिली है। इसके बावजूद सुरक्षा के मद्देनजर पूरे परिसर की गहन तलाशी जारी है और पुलिस किसी भी तरह की लापरवाही बरतने के मूड में नहीं है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post