Breaking News

खूंटी यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आमिर हुसैन ने मंत्री हाफिज़ुल हसन अंसारी से की मुलाक़ात अल्पसंख्यक विकास पर हुई चर्चा।

Khunti: भारतीय यूथ कांग्रेस के खूंटी जिला अध्यक्ष आमिर हुसैन ने झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक विकास/कल्याण एवं जल संसाधन मंत्री हाफिज़ुल हसन अंसारी से शिष्टाचार मुलाक़ात कर जिले समेत पूरे राज्य में अल्पसंख्यक समुदाय के सर्वांगीण विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। यह मुलाक़ात सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई, जिसमें विकास से जुड़े कई अहम विषयों पर गंभीर विमर्श किया गया।

मुलाक़ात के दौरान आमिर हुसैन ने विशेष रूप से शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वरोज़गार, कौशल विकास, छात्रवृत्ति योजनाओं और अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ तभी प्रभावी रूप से लोगों तक पहुंचेगा, जब उन्हें ज़मीनी स्तर पर पारदर्शिता और सक्रियता के साथ लागू किया जाए।

उन्होंने मंत्री के समक्ष खूंटी जिले के संदर्भ में कई महत्वपूर्ण सुझाव भी रखे। इनमें अल्पसंख्यक युवाओं के लिए आधुनिक प्रशिक्षण केंद्रों की स्थापना, महिलाओं के लिए स्वावलंबन कार्यक्रमों को बढ़ावा, तथा छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक सहायता और मार्गदर्शन उपलब्ध कराने की मांग प्रमुख रही। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि इन क्षेत्रों में ठोस पहल की जाती है तो युवाओं को बेहतर अवसर मिलेंगे और समाज का समग्र विकास संभव होगा।

मंत्री हाफिज़ुल हसन अंसारी ने आमिर हुसैन द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना और सकारात्मक रुख अपनाते हुए भरोसा दिलाया कि झारखंड सरकार अल्पसंख्यक समुदाय के विकास और कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश देकर योजनाओं को और अधिक प्रभावी एवं तेज़ी से लागू किया जाएगा।

इस मौके पर आमिर हुसैन ने मंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और राज्य के समावेशी विकास के लिए निरंतर सहयोग की अपेक्षा जताई। मुलाक़ात के दौरान खूंटी विधानसभा अध्यक्ष जय कुमार साहू, तोरपा विधानसभा अध्यक्ष इमरान ख़ान, संजीत नायक, अनमोल धान, आयुष साहू, नवाज़ अंसारी, सईद आलम, रोशनी सोय सहित कई अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post