Badshah Second Wedding: सोशल मीडिया पर इन दिनों मशहूर सिंगर-रैपर Badshah की कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन्हें देखकर फैंस यह कयास लगा रहे हैं कि उन्होंने दूसरी शादी कर ली है। इन तस्वीरों में वह पंजाबी एक्ट्रेस और मॉडल Isha Rikhi के साथ नजर आ रहे हैं।

दरअसल, हाल ही में ईशा रिखी की मां पूनम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें दोनों पारंपरिक अंदाज में नजर आए। इन तस्वीरों में परिवार के बीच शादी जैसी रस्में निभाते हुए दोनों को देखा गया, जिससे सोशल मीडिया पर शादी की खबरें और तेज हो गईं।
तस्वीरों में बादशाह ब्राउन कुर्ता और सुनहरे साफे में दिख रहे हैं, जबकि ईशा लाल रंग के पारंपरिक सलवार-सूट में नजर आ रही हैं। कुछ फोटो में दोनों ने वरमाला भी पहनी हुई है और मुस्कुराते हुए कैमरे के सामने पोज दे रहे हैं। ईशा की मां ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “भगवान आप दोनों को आशीर्वाद दें”, जिसने इन अफवाहों को और हवा दे दी।

हालांकि, अब तक Badshah या Isha Rikhi की ओर से शादी को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में यह साफ नहीं है कि यह वास्तव में शादी है या कोई पारिवारिक समारोह।
अगर दोनों के रिश्ते की बात करें तो खबरों के मुताबिक, बादशाह और ईशा पिछले करीब चार साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए एक पार्टी में हुई थी, जिसके बाद उनकी नजदीकियां बढ़ीं।

ईशा रिखी पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने 2013 में फिल्म जट्ट बॉयज पुत्त जट्टां दे से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने 2018 में बॉलीवुड फिल्म नवाबजादे में भी काम किया।
बता दें कि Badshah की पहली शादी Jasmine Masih से हुई थी, लेकिन 2020 में दोनों अलग हो गए। उनकी एक बेटी भी है, जिसकी परवरिश दोनों मिलकर कर रहे हैं। बादशाह ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने रिश्ते को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन अंत में अलग होना ही उनके बच्चे के हित में सही फैसला था।




