Breaking News

रांची में प्रिंस खान के नाम पर फिर हुई रंगदारी की धमकी, कारोबारी को जान से मारने तक की चेतावनी

Ranchi: रांची के कांके थाना क्षेत्र में एक बार फिर से कुख्यात अपराधी प्रिंस खान के नाम पर धमकी का मामला सामने आया है। स्थानीय कारोबारी मनोज कुमार के बेटे हर्षित भदानी से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई और रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की चेतावनी दी गई।

इस गंभीर घटना के बाद मनोज कुमार ने तुरंत कांके थाना में एफआईआर दर्ज कराई। उनका पूरा परिवार इस धमकी से दहशत में है और सुरक्षा को लेकर चिंतित है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच शुरू कर दी है।

एफआईआर के अनुसार, 22 मार्च को हर्षित भदानी के मोबाइल नंबर पर एक अंतर्राष्ट्रीय नंबर से व्हाट्सएप मैसेज आया। मैसेज में लिखा गया था कि “मैं प्रिंस खान दुबई से बोल रहा हूं, 20 लाख रुपए की फिरौती देनी है। नहीं तो जैसा रांची के रेस्त्रां में हत्या की गई, वैसा ही तुमको भी किया जाएगा। जवाब एक घंटे के भीतर देना होगा, नहीं तो अपनी सुरक्षा स्वयं करना।”

इस धमकी ने मनोज कुमार और उनके परिवार में भय का माहौल पैदा कर दिया है। परिवार का कहना है कि उन्हें इस तरह की खुली धमकी पहले कभी नहीं मिली थी और उन्हें डर है कि कोई अनहोनी हो सकती है।

पुलिस ने मामले में आईओ के तौर पर सब इंस्पेक्टर रवि शंकर सिंह को नियुक्त किया है। उन्होंने कहा कि टीम पूरी तरह सक्रिय है और आरोपियों की पहचान तथा गिरफ्तारी के लिए सभी पहलुओं पर काम किया जा रहा है।

कांके थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच अभी प्रारंभिक चरण में है और तकनीकी साधनों, मोबाइल नंबर ट्रेसिंग और अन्य सबूतों के आधार पर आरोपी तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

स्थानीय प्रशासन और पुलिस इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस ने जनता से भी अपील की है कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत दें ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post