Breaking News

झारखंड से हरियाणा भेजी जा रही अफीम की खेप पकड़ी गई, पलामू पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा

Palamu: झारखंड के पलामू जिले में पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अफीम की खेप बरामद की है। इस दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जो अफीम को हरियाणा ले जाने की फिराक में थे।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि डालटनगंज रेलवे स्टेशन के आसपास अफीम की डिलीवरी होने वाली है और इसे दूसरे राज्य में भेजा जाना है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल इलाके में सर्च अभियान शुरू किया।

जांच के दौरान रेलवे स्टेशन के यात्री शेड से दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उनके पास से 1 किलो 263 ग्राम अफीम बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुकेश कुमार रजक और सत्यदेव यादव के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र के रिमी रामपुर गांव के निवासी हैं। इनके खिलाफ हरियाणा में भी पहले से नशीले पदार्थों की तस्करी के मामले दर्ज हैं, जिससे इनके नेटवर्क के बड़े होने की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ट्रेन के जरिए अफीम को हरियाणा पहुंचाने वाले थे। फिलहाल दोनों के खिलाफ मेदिनीनगर टाउन थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

इस पूरे मामले पर डीएसपी राजीव रंजन ने बताया कि पूछताछ के दौरान कई अहम सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर तस्करी के नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है।

इस छापेमारी अभियान में टाउन थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार समेत कई पुलिस अधिकारी और जवान शामिल थे। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post