Breaking News

बंदगांव में महर्षि वाल्मीकि मध्य विद्यालय को मिला नया भवन, 6 कमरों का हुआ उद्घाटन

Chaibasa: चाईबासा जिले के बंदगांव प्रखंड में महर्षि वाल्मीकि मध्य विद्यालय में छात्रों की सुविधा हेतु नवनिर्मित 6 कमरों के स्कूल भवन का विधिवत उद्घाटन जिला परिषद सदस्य जसफीन हमसाय, बीडीओ भीखम कुमार, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष रमेश सिंह, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष लखन हेम्ब्रम और विक्की सिंह ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर और फीता काटकर किया.इस अवसर पर जिप सदस्य जसफीन हमसाय ने कहा कि विद्यालय में छात्रों की संख्या अधिक होने के कारण लंबे समय से अतिरिक्त कमरों की आवश्यकता महसूस की जा रही थी।

इस समस्या से विधायक सुखराम उरांव को अवगत कराया गया, जिसके बाद उन्होंने डीएमएफटी फंड से 6 कमरों की स्वीकृति दिलाई। आज इन कमरों के बन जाने से छात्रों को बैठने और पढ़ाई करने में काफी सहूलियत होगी। उन्होंने छात्र छात्राओं से अनुशासन में रह कर पढ़ाई करने की बात कही, बीडीओ भीखम कुमार ने संबोधन में कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता बच्चों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। नए भवन के निर्माण से विद्यालय का शैक्षणिक वातावरण सुधरेगा वहीं, थाना प्रभारी मनीष कुमार ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर वे निसंकोच थाना में सूचना दे सकते हैं, पुलिस सदैव उनकी मदद के लिए तत्पर है।

उद्घाटन समारोह में मुख्य रूप से ग्राम मुंडा बुधवा मुंडा, रामेश्वर मछुआ सहित विद्यालय के प्रधानाध्यापक पुष्पा प्रजापति,रामेश्वर साह गोंड, लेम्बो मुंडरी,क्लाउडिया मुंडू, एसरण भेंगरा, जतरू महतो समेत बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post