Breaking News

युवाओं को मिलेगा रोजगार का नया प्लेटफॉर्म: झारखंड टीम ने “छत्तीसगढ़ संवाद” मॉडल का किया अध्ययन, जल्द शुरू हो सकती है रोजगार पत्रिका

Ranchi: झारखंड सरकार युवाओं को रोजगार संबंधी सटीक और संगठित जानकारी उपलब्ध कराने की दिशा में एक नई पहल की तैयारी कर रही है। इसी क्रम में राज्य के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने छत्तीसगढ़ संवाद की कार्यप्रणाली का अध्ययन करने के लिए रायपुर का दौरा किया।

19 और 20 मार्च को आयोजित इस अध्ययन भ्रमण का उद्देश्य छत्तीसगढ़ सरकार की इस संस्था के कार्य मॉडल, प्रकाशन प्रणाली और सूचना प्रसार के तरीकों को समझना था, ताकि इसे झारखंड में लागू किया जा सके।

रायपुर में अधिकारियों ने “रोजगार और नियोजन” नामक साप्ताहिक पत्रिका का विस्तृत अध्ययन किया। इस दौरान पत्रिका की सहायक संपादक गीतांजलि नेताम ने इसकी संरचना, सामग्री और उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह पत्रिका सरकारी नौकरियों, योजनाओं और करियर मार्गदर्शन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी एक ही मंच पर उपलब्ध कराती है। खासकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह एक बेहद उपयोगी माध्यम साबित हो रही है।

झारखंड से गए प्रतिनिधिमंडल में उप निदेशक आनंद कुमार, सहायक निदेशक सुनीता धान और विधि परामर्शी अमन कुमार शामिल थे। सभी अधिकारियों ने पत्रिका की कार्यशैली और प्रस्तुति की सराहना की।

अधिकारियों ने संकेत दिया कि झारखंड में भी इसी तर्ज पर एक रोजगार पत्रिका शुरू करने की योजना बनाई जा रही है। इसके लिए इस मॉडल को राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा, ताकि इस पहल पर अंतिम निर्णय लिया जा सके।

टीम का मानना है कि यदि यह योजना लागू होती है तो राज्य के हजारों युवाओं को रोजगार और करियर से जुड़ी जानकारी एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेगी, जिससे उनकी तैयारी और भविष्य दोनों को मजबूती मिलेगी। यह पहल झारखंड में सूचना तंत्र को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post