Breaking News

रांची में ‘क्षत्रिय गौरव एकता समागम 2026’ का आयोजन, देशभर से जुटे समाज के लोग

Ranchi: रांची के धुर्वा ओल्ड असेंबली ग्राउंड में रविवार को क्षत्रिय गौरव एकता समागम 2026 का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम क्षत्रिय गौरव एकता मंच, झारखंड प्रदेश के तत्वावधान में आयोजित हुआ, जिसमें झारखंड समेत देश के कई हिस्सों से समाज के लोग, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े नेता शामिल हुए। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोगों की उपस्थिति रही।

कई दिग्गज नेताओं की रही मौजूदगी

समागम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद बृज भूषण शरण सिंह शामिल हुए। इसके अलावा लवली आनंद (सांसद, शिवहर), अवधेश नारायण सिंह (बिहार विधान परिषद सभापति), प्रवीण कुमार सिंह (पूर्व एमएलसी), पशुपतिनाथ सिंह (पूर्व सांसद), गिरिनाथ सिंह (पूर्व मंत्री), सुनील सिंह (पूर्व सांसद) और धनबाद के नवनिर्वाचित मेयर संजीव सिंह समेत कई प्रमुख हस्तियां कार्यक्रम में मौजूद रहीं।

समाज की एकता और संगठन पर चर्चा

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने समाज की एकजुटता और संगठन की मजबूती पर जोर दिया। पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह ने कहा कि समाज के बिखराव के कारण कई बार उसके अधिकार कमजोर पड़ जाते हैं, इसलिए सभी लोगों को एकजुट होकर समाज को मजबूत बनाना होगा।

पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने कहा कि क्षत्रिय समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है और इस समाज ने हमेशा देशहित में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि समाज को आगे भी राष्ट्र निर्माण और सामाजिक विकास में अपनी भागीदारी और मजबूत करनी चाहिए।

संवाद और सहयोग बढ़ाने का प्रयास

पूर्व सांसद सुनील सिंह ने कहा कि इस समागम का उद्देश्य समाज के लोगों को एक मंच पर लाकर संवाद और सहयोग की भावना को मजबूत करना है। वहीं धनबाद के मेयर संजीव सिंह ने कहा कि समाज की एकता और आपसी सहयोग से ही सामाजिक विकास संभव है।

एकजुट रहने की अपील

मुख्य अतिथि बृजभूषण शरण सिंह ने अपने संबोधन में समाज से एकजुट रहने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी समाज की असली ताकत उसकी एकता में होती है।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों की ओर से सभी अतिथियों का स्वागत और सम्मान किया गया। आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर समाज के बीच संवाद और एकता को मजबूत किया जाएगा।

 

 

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post