Breaking News

रांची में LPG की कमी नहीं: घबराकर बुकिंग न करें, जिला प्रशासन और गैस कंपनियों की अपील

Ranchi: घरेलू रसोई गैस को लेकर लोगों के बीच फैल रही चिंताओं के बीच जिला प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि शहर में एलपीजी की कोई कमी नहीं है। Manjunath Bhajantri (उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी) ने गैस कंपनियों और एजेंसियों के साथ बैठक कर आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की और लोगों से अपील की कि वे पैनिक होकर बार-बार गैस बुकिंग न करें।

बैठक में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, भारत पेट्रोलिय और हिंदुस्तान पेट्रोलियमके प्रति निधियों ने बताया कि उपभोक्ताओं की ओर से अचानक बड़ी संख्या में बुकिंग रिक्वेस्ट आने से कंपनी के सॉफ्टवेयर पर दबाव बढ़ गया है। इसी वजह से कुछ जगहों पर बुकिंग में देरी हो रही है। फिलहाल सॉफ्टवेयर अपग्रेड का काम चल रहा है और जल्द ही बुकिंग प्रक्रिया सामान्य हो जाएगी।

कंपनियों ने यह भी जानकारी दी कि केंद्र सरकार के निर्देशों के अनुसार एक बार गैस सिलेंडर बुक होने के बाद दूसरी बुकिंग 25 दिनों के बाद ही संभव है। हालांकि आपात स्थिति को देखते हुए छोटे सिलेंडर की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। Hindustan Petroleum और Bharat Petroleum के 5 लीटर वाले सिलेंडर बाजार में पर्याप्त मात्रा में मौजूद हैं, जिन्हें जरूरत पड़ने पर आधार कार्ड दिखाकर लिया जा सकता है।

गैस कंपनियों ने उपभोक्ताओं को सलाह दी है कि गैस बुकिंग के लिए आईवीआर, मिस्ड कॉल सेवा, मोबाइल ऐप या वेब प्लेटफॉर्म का उपयोग करें। इससे एजेंसियों के कार्यालयों में अनावश्यक भीड़ कम होगी और बुकिंग प्रक्रिया भी आसानी से पूरी हो सकेगी।

बैठक के दौरान उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने गैस की बढ़ती मांग को देखते हुए कंपनियों और एजेंसियों को बेहतर समन्वय के साथ काम करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि रसोई गैस आवश्यक वस्तु है और इसकी आपूर्ति हर उपभोक्ता तक सुचारू रूप से पहुंचनी चाहिए। किसी भी तरह की कालाबाजारी या अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही गैस आपूर्ति से जुड़ी शिकायतों के लिए जिला प्रशासन के व्हाट्सएप नंबर ‘अबुआ साथी’ (9430328080) पर शिकायत दर्ज कराने की सुविधा भी दी गई है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post