Ranchi: झारखंड के Latehar district में रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। Chhattisgarh से आ रही यात्रियों से भरी एक रिजर्व बस Mahuadanr थाना क्षेत्र के ओरसा घाटी में अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में सवार सभी यात्री Balrampur district के महाराजगंज गांव में आयोजित सगाई समारोह में शामिल होने जा रहे थे। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 25 से अधिक यात्री घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन को भी सूचना दी, जिसके बाद अधिकारी और राहत दल घटनास्थल पर पहुंच गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।
Vipin Kumar Dubey के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग और आपदा प्रबंधन की टीमों को तत्काल मौके पर भेजा गया। महुआडांड़, गारू और Netarhat से मेडिकल टीमें एंबुलेंस के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए अन्य अस्पतालों में रेफर किया गया है।

राहत कार्य के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने भी मानवता का परिचय देते हुए प्रशासन की मदद की। कई घायलों को निजी वाहनों के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया, जिससे समय रहते उनका इलाज शुरू किया जा सका।
प्रशासन के अनुसार सभी घायलों का इलाज जारी है और मृतकों की संख्या व उनकी पहचान की आधिकारिक पुष्टि चिकित्सकीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद की जाएगी। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है, जबकि प्रशासन लगातार राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है।



