Breaking News

जंगली भालू के हमले से ग्रामीण घायल, इलाज के बाद मुआवजे के लिए कराया गया आवेदन

Khunti: खूंटी जिले के कर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुदलुम पंचायत के ऐराहातू गांव निवासी बिठू पहान (56 वर्ष) को गुरुवार शाम लगभग पांच बजे जंगल में भालू ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिठू पहान शाम के समय जंगल किनारे बंधे अपने बैल को लाने के लिए गए थे। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे एक विशालकाय भालू ने अचानक उन पर हमला कर दिया।

भालू के हमले में बिठू पहान के दोनों हाथ और कंधे में गंभीर चोटें आई हैं। हमले के बाद उनका बायां हाथ कुछ समय तक काम नहीं कर रहा था, जिससे ग्रामीणों में भी दहशत फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में बिठू पहान को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कर्रा पहुंचाया गया। सीएचसी कर्रा में चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

वहीं बिजली विभाग के मानव दिवस कर्मी अफजल मिरयासी और जोनसन होरो ने घायल बिठू पहान की मदद करते हुए इलाज के बाद वन विभाग तथा कर्रा थाना में मुआवजे के लिए आवेदन दिलाने में सहयोग किया। घटना के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों में जंगल में जंगली जानवरों के बढ़ते खतरे को लेकर चिंता भी बढ़ गई है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post