Breaking News

कमांता डैम में डूबे युवक का 24 घंटे बाद मिला शव, NDRF ने चलाया सर्च ऑपरेशन

Khunti: खूंटी थाना क्षेत्र के कमांता डैम में डूबे युवक का शव लगभग 24 घंटे बाद बरामद कर लिया गया। मृतक की पहचान अनिगाडा गांव निवासी आकाश पूर्ति के रूप में हुई है। घटना के बाद से परिजनों और ग्रामीणों में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार बीते गुरुवार को लगभग दो बजे अनिगाडा गांव निवासी आकाश पूर्ति अपने गांव के ही पांच अन्य दोस्तों के साथ कमांता डैम में नहाने के लिए गया था। नहाने के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। हालांकि उसके किसी भी दोस्त ने उसे डूबते हुए नहीं देखा था, जिससे कुछ समय तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि वह कहां गया।

घटना के बाद जब आकाश काफी देर तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। परिजनों और ग्रामीणों ने रिश्तेदारों के घरों तथा आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। डैम में डूबने की आशंका को देखते हुए आज एनडीआरएफ (NDRF) की टीम को बुलाया गया। एनडीआरएफ की टीम ने डैम में करीब एक घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया और कड़ी मशक्कत के बाद पानी से आकाश पूर्ति का शव बरामद कर लिया।

शव बरामद होने के बाद पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए शव को सदर अस्पताल खूंटी भेज दिया है। घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पूरे गांव में शोक की लहर है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post