Breaking News

‘नमो श्री अन्न होली’ थीम पर संजय सेठ ने समर्थकों संग खेली होली, ईटीवी भारत की सराहना की

Ranchi: राजधानी रांची में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री एवं सांसद संजय सेठ ने अपने आवास पर समर्थकों और भाजपा नेताओं के साथ धूमधाम से होली मनाई। रंग-गुलाल और फूलों की होली के बीच वे होली गीतों पर झूमते और नाचते नजर आए। पूरे आयोजन में उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा।

इस मौके पर संजय सेठ ने कहा कि होली ऐसा पर्व है, जिसमें किसी को बुरा नहीं मानना चाहिए, बल्कि आपसी सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करने का यह सबसे अच्छा अवसर है। उन्होंने कहा कि यह रंगों का त्योहार जाति-धर्म के भेदभाव को मिटाकर सभी को एक सूत्र में बांधता है।

‘नमो श्री अन्न होली’ रही खास थीम

इस वर्ष उनके आवास पर आयोजित होली मिलन समारोह की थीम ‘नमो श्री अन्न होली’ रखी गई। कार्यक्रम में परोसे गए स्नैक्स और व्यंजनों में ज्वार, बाजरा और अन्य मोटे अनाज का उपयोग किया गया। संजय सेठ ने कहा कि यह पहल नरेंद्र मोदी के उस संकल्प को आगे बढ़ाने की दिशा में है, जिसमें वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का लक्ष्य रखा गया है।

उन्होंने पानी की बर्बादी को लेकर उठने वाली चिंताओं पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि लोग होली में पानी के उपयोग पर सवाल उठाते हैं, लेकिन रोजमर्रा की जिंदगी में पानी की खपत पर ध्यान नहीं देते। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे त्योहारों को पूरे उत्साह के साथ मनाएं।

सनातन परंपराओं पर जोर

संजय सेठ ने कहा कि भारतीय संस्कृति में शिवरात्रि, दीपावली और होली जैसे पर्वों की अपनी विशेष परंपरा और महत्व है। उन्होंने इन परंपराओं को सदियों पुरानी विरासत बताते हुए उन्हें गर्व के साथ मनाने की बात कही।

इस दौरान उन्होंने ईटीवी भारत की भी सराहना की और कहा कि यह चैनल राष्ट्रभावना के साथ कार्य करता है। अंत में उन्होंने सभी से होली को प्रेम, सौहार्द और उल्लास के साथ मनाने की अपील की।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post