Breaking News

आदित्यपुर में खूनी संघर्ष: आपसी रंजिश में दो गुटों के बीच फायरिंग, 22 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल

Saraikela: सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात गोलीबारी की घटना से इलाके में दहशत फैल गई। सालडीह बस्ती स्थित श्रीनाथ पब्लिक स्कूल के पास वर्चस्व और आपसी रंजिश को लेकर दो गुटों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला खूनी संघर्ष में बदल गया।

बताया जा रहा है कि बहस और धक्का-मुक्की के बाद एक गुट ने हथियार निकाल लिया और फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान 22 वर्षीय युवक राजवीर सिंह को गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे।

घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू की। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ समीर कुमार सेवैया ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला आपसी रंजिश का प्रतीत होता है।

पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है। घायल युवक का इलाज अस्पताल में चल रहा है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post