Breaking News

खूंटी नगर पंचायत में भाजपा की जोरदार वापसी, रानी टूटी लगातार दूसरी बार अध्यक्ष निर्वाचित; कांग्रेस सांसद और झामुमो विधायकों की रणनीति नाकाम

Khunti: खूंटी नगर पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने दमदार प्रदर्शन करते हुए नगर सरकार पर फिर कब्जा जमा लिया है। भाजपा समर्थित प्रत्याशी रानी टूटी ने भारी मतों से जीत दर्ज कर लगातार दूसरी बार अध्यक्ष पद अपने नाम किया। लोकसभा और विधानसभा चुनावों में झटके के बाद यह जीत भाजपा के लिए मनोबल बढ़ाने वाली मानी जा रही है।

मतगणना के अंतिम परिणामों के अनुसार रानी टूटी को 9,177 वोट मिले, जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी मनोनीत बोदरा को 5,298 मत प्राप्त हुए। वहीं झामुमो समर्थित प्रत्याशी सोनम बागे 2,476 वोटों पर सिमट गईं। परिणामों ने स्पष्ट कर दिया कि इस बार शहर की जनता ने भाजपा पर भरोसा जताया।

दिग्गज नेताओं की सक्रियता बनी निर्णायक

चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा के कई बड़े नेताओं ने मोर्चा संभाला। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने शहर में जनसंपर्क कर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया। प्रचार अभियान के दौरान झामुमो के लगभग 150 से अधिक कार्यकर्ताओं का भाजपा में शामिल होना भी पार्टी के पक्ष में गया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी खूंटी पहुंचकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान चलाया। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विभिन्न वार्डों में प्रभावशाली वर्गों से संपर्क कर समर्थन जुटाया।

कांग्रेस और झामुमो को लगा झटका

कांग्रेस प्रत्याशी मनोनीत बोदरा के समर्थन में कालीचरण मुंडा ने जमकर प्रचार किया। वहीं झामुमो प्रत्याशी सोनम बागे के पक्ष में खूंटी विधायक रामसूर्य मुंडा और तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया सक्रिय रहे। इसके बावजूद विपक्षी दल भाजपा की बढ़त को रोक नहीं सके।

चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस और झामुमो नेताओं की ओर से हार पर खुलकर प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने इसे संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की एकजुटता की जीत बताया।

खूंटी नगर पंचायत के इस परिणाम ने संकेत दिया है कि शहरी क्षेत्र में भाजपा ने फिर से अपनी पकड़ मजबूत कर ली है, जो आने वाले चुनावों के लिहाज से पार्टी के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post