Breaking News

कॉमनवेल्थ शतरंज चैंपियन अधिराज मित्रा ने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात, अंडर-14 में स्वर्ण जीतकर बढ़ाया झारखंड का मान

Ranchi: झारखंड के उभरते शतरंज सितारे अधिराज मित्रा ने शनिवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की। अधिराज ने हाल ही में मलेशिया में आयोजित राष्ट्रमंडल शतरंज चैंपियनशिप 2025 के अंडर-14 वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर राज्य और देश का नाम रोशन किया है।

प्रतियोगिता का अनुभव किया साझा

मुलाकात के दौरान अधिराज ने 7 से 16 नवंबर 2025 तक मलेशिया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के अपने अनुभव मुख्यमंत्री के साथ साझा किए। उन्होंने बताया कि राष्ट्रमंडल देशों के कई शीर्ष खिलाड़ियों के बीच कड़े मुकाबले हुए, लेकिन रणनीतिक और संयमित खेल के दम पर उन्होंने स्वर्ण पदक हासिल किया।

अधिराज ने यह भी बताया कि वे लोयला स्कूल जमशेदपुर में कक्षा आठवीं के छात्र हैं। कम उम्र में मिली इस अंतरराष्ट्रीय सफलता का श्रेय उन्होंने अपने परिवार और कोच के सहयोग को दिया। उनके कोच अभिषेक दास के मार्गदर्शन में वे लगातार अपने खेल को निखार रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने दी बधाई और सहयोग का भरोसा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिराज को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि झारखंड के खिलाड़ियों में प्रतिभा और जज्बे की कमी नहीं है, और राज्य के खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने हर संभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया। इस अवसर पर कल्पना सोरेन भी मौजूद थीं।

गौरतलब है कि अधिराज मित्रा कम उम्र से ही शतरंज में सक्रिय हैं और राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर की कई प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं। नियमित रेटेड टूर्नामेंट में भागीदारी और तकनीकी दक्षता के कारण वे युवा खिलाड़ियों में विशेष पहचान बना चुके हैं।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post