Breaking News

खूंटी में दर्दनाक सड़क हादसा: जीजा-साला की मौत

Khunti: खूंटी थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरा टोली में गुरुवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में जीजा-साला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस हादसे से इलाके में शोक की लहर फैल गई है।

मृतकों की पहचान बिरहु मोड़ निवासी प्रदीप महतो तथा रांची जिले के रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र स्थित कुली गांव निवासी संदीप प्रजापति के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों रिश्ते में जीजा-साला थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रदीप महतो अपने जीजा संदीप प्रजापति के साथ डोड़मा में अपनी बहन के घर आयोजित मुंडन समारोह में शामिल होने गए थे। समारोह से लौटते समय दोनों स्कूटी से खूंटी वापस आ रहे थे। प्रदीप के घर से लगभग एक किलोमीटर पहले पिपरा टोली के पास उनकी स्कूटी सड़क किनारे खड़े एक ट्रैक्टर की ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक प्रदीप महतो के बड़े भाई संदीप महतो ने बताया कि दोनों समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शवों को कब्जे में लेकर शुक्रवार को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post