Breaking News

घूनसूली में 111 जरूरतमंद मरीजों के बीच निशुल्क चश्मा वितरण, नेत्र जांच शिविर का वादा हुआ पूरा

Khunti: कर्रा प्रखण्ड क्षेत्र के घूनसूली गांव में बीते 10 फरवरी को आयोजित निशुल्क नेत्र जांच शिविर का लाभ सैकड़ों ग्रामीणों को मिला। यह शिविर आई फोर्ट एवं सिटिजंस फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया था, जिसमें कुल 300 मरीजों की आंखों की जांच विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा की गई थी।

शिविर के दौरान जांच उपरांत 111 मरीजों को दृष्टिदोष की समस्या पाई गई, जिन्हें निशुल्क चश्मा उपलब्ध कराने के लिए चिन्हित किया गया था। उसी समय आयोजकों की ओर से घोषणा की गई थी कि आगामी 25 फरवरी को सभी चिन्हित मरीजों को मुफ्त चश्मा प्रदान किया जाएगा।

आयोजकों ने अपने वादे के अनुरूप 25 फरवरी को घूनसूली में ही एक कार्यक्रम आयोजित कर सभी 111 मरीजों के बीच निशुल्क चश्मों का सफलतापूर्वक वितरण किया। चश्मा पाकर मरीजों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। कई बुजुर्गों ने बताया कि धुंधली नजर के कारण उन्हें रोजमर्रा के कार्यों में कठिनाई हो रही थी, लेकिन अब चश्मा मिलने से उन्हें काफी राहत मिलेगी।

चश्मा वितरण कार्यक्रम में उपस्थित मरीजों एवं स्थानीय नागरिकों ने इस सराहनीय पहल के लिए आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने कहा कि इस तरह के स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में समय-समय पर आयोजित होने चाहिए, ताकि जरूरतमंद लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा का लाभ मिल सके।

यह नेत्र जांच शिविर और चश्मा वितरण कार्यक्रम समाज के जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को बेहतर नेत्र स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सराहनीय प्रयास साबित हुआ है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post