Breaking News

सारंडा जंगल में आईईडी विस्फोट, सीआरपीएफ के तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Chaibasa: सारंडा जंगल में शनिवार को सुरक्षाबलों के सर्च ऑपरेशन के दौरान आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ के तीन जवान घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना पश्चिमी सिंहभूम जिला के छोटानागरा थाना क्षेत्र अंतर्गत चडरीडेरा गांव के समीप हुई।

पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि भाकपा-माओवादी संगठन के खिलाफ जिला पुलिस और सीआरपीएफ द्वारा संयुक्त सर्च अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाए गए आईईडी में विस्फोट हो गया।

विस्फोट में सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन-209 के हेड कांस्टेबल/जीडी बिनोद कुमार का बायां पैर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं हेड कांस्टेबल/जीडी दिनेश राउत एवं हेड कांस्टेबल/जीडी बलजिंदर को सामान्य चोटें आई हैं। तीनों घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए नुआंमुडी अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल जवान को बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रांची भेजा गया है।

घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार हाल के दिनों में सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान में कई अहम सफलताएं मिली हैं। इसी के चलते नक्सली संगठन जंगलों में जगह-जगह आईईडी बिछाकर सुरक्षा बलों को निशाना बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

जिला प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे बिना आवश्यकता जंगल के अंदरूनी हिस्सों में न जाएं। किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया गया है। सुरक्षा बलों ने स्पष्ट किया है कि नक्सलियों के खिलाफ अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post