Breaking News

सड़क, नाली और पानी पर फोकस, खूंटी में कांग्रेस ने तेज किया चुनावी अभियान

Khunti: नगर पंचायत चुनाव को लेकर खूंटी जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से बुधवार को व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष रवि मिश्रा ने किया। नगर क्षेत्र में आयोजित इस जनसंपर्क यात्रा का उद्देश्य मतदाताओं से सीधा संवाद स्थापित करना और नगर की बुनियादी समस्याओं को समझना रहा।

जनसंपर्क यात्रा की शुरुआत सब्जी मार्केट क्षेत्र से की गई। यहां से कार्यकर्ता और समर्थक डी.ए.वी. रोड होते हुए डाक बंगला रोड, नीचे चौक से गुजरते हुए पार्टी कार्यालय तक पहुंचे। पूरे मार्ग में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की, आगामी नगर पंचायत चुनाव को लेकर पार्टी की प्राथमिकताओं से अवगत कराया और समर्थन की अपील की।

अभियान के दौरान स्थानीय नागरिकों ने खुलकर अपनी समस्याएं सामने रखीं। लोगों ने जर्जर सड़कों, अधूरी नालियों, पेयजल संकट, बिजली आपूर्ति की अनियमितता और सफाई व्यवस्था की बदहाली को प्रमुख मुद्दों के रूप में उठाया। कई वार्डों के निवासियों ने कहा कि बुनियादी सुविधाओं की कमी के कारण आमजन को रोजमर्रा की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा ने नागरिकों को आश्वस्त किया कि कांग्रेस पार्टी जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाएगी और समाधान के लिए ठोस पहल करेगी। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत चुनाव केवल प्रतिनिधि चुनने का अवसर नहीं, बल्कि शहर के विकास की दिशा तय करने का भी समय है।

जनसंपर्क अभियान के दौरान क्षेत्र में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने अभियान में भाग लेकर समर्थन जताया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह अभियान जनता और जनप्रतिनिधियों के बीच सीधा संवाद स्थापित करने की एक सार्थक पहल है, जिससे नगर पंचायत चुनाव में जनभागीदारी और मजबूत होगी।

मौके पर सांसद प्रतिनिधि पाण्डेया मुण्डा, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विलसन तोपनो, जिला प्रवक्ता रविकांत मिश्रा, जुनैद खान, नगर पंचायत अध्यक्ष गुलाम गौश, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमिर हुसैन, विलसन बोदरा, ऋतुराज झा, गोपाल भगत, देवेंद्र महतो, अनमोल होरो, सुनील बोदरा, जय साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post