Simdega: मदर टेरेसा कॉलेज ऑफ नर्सिंग स्कूल, बानो में आयोजित Lamp Lighting and Oath Taking Ceremony कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में तोरपा विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुदीप गुड़िया मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

समारोह का शुभारंभ विधायक सुदीप गुड़िया ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके पश्चात नर्सिंग की छात्राओं ने शपथ ग्रहण किया। शपथ ग्रहण मानव सेवा, करुणा, अनुशासन एवं समर्पण के पवित्र दायित्व का प्रतीक है। छात्राओं ने मरीजों की सेवा को सर्वोपरि मानते हुए निष्ठा और ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का पालन करने का संकल्प लिया।
अपने संबोधन में विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि नर्सिंग सेवा स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ है। मरीजों की देखभाल, उपचार में सहयोग तथा मानवीय संवेदना के साथ सेवा प्रदान करने में नर्स बहनों की भूमिका अतुलनीय है। उन्होंने कहा कि एक संवेदनशील और प्रशिक्षित नर्स मरीज के लिए संजीवनी समान होती है। विधायक ने छात्राओं को समर्पण भाव से समाज सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का आह्वान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष सिमडेगा रोस प्रतिमा सोरेंग, सिविल सर्जन सिमडेगा, प्रखंड विकास पदाधिकारी बानो, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) प्रभारी बानो, पशु चिकित्सक बानो, झामुमो उपाध्यक्ष तनवीर हुसैन एवं कोषाध्यक्ष जगदीश बागे सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।



