Breaking News

रांची में वायु प्रदूषण पर कड़ा एक्शन, एंटी-स्मॉग गन और मैकेनिकल स्वीपिंग मशीन खरीदेगा निगम

Ranchi: शहर की बिगड़ती वायु गुणवत्ता को नियंत्रित करने के लिए Ranchi Municipal Corporation ने बड़े फैसले लिए हैं। सिटी लेवल इंप्लीमेंटेशन कमिटी की 11वीं बैठक में एंटी-स्मॉग गन, स्प्रिंकलर और मैकेनिकल स्वीपिंग मशीन खरीदने का प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया गया।

बैठक की अध्यक्षता प्रशासक सुर्शात गौरव ने की। इसमें अब तक हुए कार्यों और खर्च की समीक्षा के साथ आगे की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई।

निर्माण स्थलों पर सख्ती

निर्माण कार्यों से फैलने वाली धूल पर रोक लगाने के लिए सभी कंस्ट्रक्शन साइट्स को ग्रीन शॉट (ग्रीन नेट) से ढंकना अनिवार्य किया गया है। National Clean Air Programme की गाइडलाइंस के अनुरूप काम सुनिश्चित करने और उल्लंघन की स्थिति में दंडात्मक कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।

गैप असेसमेंट और निगरानी व्यवस्था

रांची जैसे तेजी से बढ़ते शहरी क्षेत्र की जरूरतों को देखते हुए गैप असेसमेंट कराया जाएगा। इसके आधार पर प्रदूषण नियंत्रण उपकरणों की खरीद की जाएगी। साथ ही वैज्ञानिक पद्धति से एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग के लिए रूट प्लान तैयार करने और विशेष टीम गठित करने का निर्णय लिया गया।

हरित आवरण और ई-व्हीकल पर जोर

बैठक में हरित आवरण बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया। हॉर्टिकल्चर शाखा को उपयुक्त स्थानों की पहचान कर अधिकतम वृक्षारोपण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

इसके अलावा ई-व्हीकल को बढ़ावा देने, स्वच्छ परिवहन व्यवस्था विकसित करने और उपलब्ध फंड का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने की रणनीति भी बनाई गई।

जागरूकता अभियान भी चलेगा

स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने का फैसला लिया गया है, ताकि नागरिक भी वायु प्रदूषण कम करने में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

निगम ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक पेड़ लगाएं, स्वच्छ परिवहन अपनाएं और रांची को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ शहर बनाने में सहयोग दें।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post