Breaking News

तमाड़ में चाय में ज़हर देकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

Ranchi: तमाड़ थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। ग्राम लोधमा निवासी बलदेव मछुवा की पत्नी गीता देवी ने अपने पति के साथ मिलकर चाय में ज़हर देकर शंकर नायक की हत्या कर दी। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक शंकर नायक और अभियुक्त गीता देवी आपस में चचेरे देवर-भाभी के रिश्ते में थे। दोनों के बीच पिछले करीब एक वर्ष से प्रेम संबंध था। हाल ही में शंकर नायक शादी करने के लिए लड़की देखने गया था। यह बात गीता देवी को नागवार गुज़री। बताया जा रहा है कि गीता देवी नहीं चाहती थी कि शंकर नायक शादी करे और अपना परिवार बसाए। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद भी हुआ था।

पुलिस जांच में सामने आया है कि शंकर नायक के शादी करने की बात से नाराज होकर गीता देवी ने अपने पति बलदेव मछुवा के साथ मिलकर साजिश रची। योजना के तहत शंकर नायक को चाय पिलाई गई, जिसमें ज़हर मिलाया गया था। चाय पीने के कुछ ही समय बाद शंकर नायक की तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही तमाड़ पुलिस हरकत में आई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गहन जांच शुरू की। जांच के दौरान साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर हत्या में संलिप्त गीता देवी और उसके पति बलदेव मछुवा को गिरफ्तार कर लिया गया।

तमाड़ पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई जारी है। इस घटना के बाद गांव में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post