Breaking News

सोनाहातू पुलिस ने निर्मम हत्याकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Ranchi: सोनाहातू पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सनसनीखेज और निर्मम हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। बताते चलें कि बीते दिनों सोनाहातू थाना क्षेत्र अंतर्गत डोमाडीह गांव में 25 वर्षीय युवक हरिहर महतो का शव नदी से बरामद होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष अनुसंधान टीम का गठन किया और त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

इस संबंध में एसडीपीओ ओमप्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक की पत्नी का मृतक हरिहर महतो के साथ अवैध संबंध था। इसी बात को लेकर आरोपी के मन में गहरा प्रतिशोध पनप गया था। अवैध संबंधों से आहत होकर आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से हरिहर महतो की निर्मम हत्या कर दी और साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को नदी में फेंक दिया।

पुलिस के इस त्वरित खुलासे से जहां एक ओर क्षेत्र में फैली दहशत कम हुई है, वहीं आम लोगों ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना की है। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post