Breaking News

धनबाद में लोन विवाद बना हत्या की वजह: 70 लाख की संपत्ति 40 लाख में नीलामी से नाराज आरोपी ने रिकवरी एजेंट को बुलाकर मार डाला

Dhanbad: पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के रिकवरी एजेंट अमित कुमार की अपहरण कर बेरहमी से हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बाबूडीह निवासी अमित कुमार का शव ढांगी मोड़ के पास स्थित सूर्या हाईलैंड सिटी में आरोपी विकास खंडेलवाल के फ्लैट के किचन से बरामद किया गया है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी विकास खंडेलवाल को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि हत्या की वजह बैंक लोन से जुड़ा पुराना विवाद था। आरोपी विकास खंडेलवाल ने बलियापुर में आटा मिल, घर और दुकान के लिए करीब 70 लाख रुपये का लोन लिया था, जो बाद में एनपीए हो गया। बैंक की प्रक्रिया के तहत रिकवरी एजेंट अमित कुमार ने उसकी संपत्ति की नीलामी करवाई, जो करीब 40 लाख रुपये में बिक गई। इसी बात को लेकर विकास के मन में गहरी रंजिश थी।

शनिवार को विकास ने फोन कर अमित कुमार को अपने घर बुलाया। पुलिस के अनुसार, घर पहुंचते ही अमित के हाथ-पैर बांध दिए गए और धारदार हथियारों से बेहद क्रूर तरीके से उसकी हत्या कर दी गई। अमित के शरीर पर सिर, चेहरे और कान के नीचे गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कैंची, कटार और किसी लोहे की रॉड से वार किए जाने के संकेत मिले हैं।

अमित शनिवार सुबह करीब 11 बजे बाइक से घर से निकले थे। उन्होंने परिजनों से कहा था कि लौटने में देर हो सकती है। दोपहर बाद से उनका मोबाइल बंद रहने लगा। शाम करीब 4 बजे अमित के मोबाइल से परिजनों को फोन आया, जिसमें 15 लाख रुपये की फिरौती नहीं देने पर हत्या की धमकी दी गई। इसके बाद मोबाइल फिर बंद हो गया।

अमित की पत्नी संगीता की शिकायत पर धनबाद थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि शाम 6 बजे एक अज्ञात व्यक्ति ने कॉल कर कहा कि अमित का अपहरण कर लिया गया है और 15 लाख रुपये नहीं देने पर जान से मार दिया जाएगा।

पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर जांच शुरू की। शनिवार को अमित का अंतिम लोकेशन गोविंदपुर ऊपर बाजार में मिला था। रविवार सुबह करीब 6:30 बजे मोबाइल दोबारा चालू हुआ, जिसकी लोकेशन सूर्या हाईलैंड सिटी मिली। पुलिस वहां पहुंची तो आरोपी ने मोबाइल ढांगी मोड़ के पास फेंक दिया और वापस लौट आया।

इसके बाद पुलिस ने विकास खंडेलवाल को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, जिसमें उसने हत्या की पूरी साजिश कबूल कर ली। पुलिस ने उसके फ्लैट से अमित कुमार का शव बरामद किया। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post