Breaking News

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के बयान पर रणधीर सिंह का तंज, बोले– उनका इलाज कांके में नहीं है

Jamtara: झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी द्वारा राज्य में मेडिकल कॉलेज खोले जाने को लेकर दिए गए बयान पर पूर्व कृषि मंत्री और भाजपा नेता रणधीर सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इरफान अंसारी पर झूठा श्रेय लेने का आरोप लगाते हुए कड़े शब्दों में हमला बोला।

मेडिकल कॉलेज का श्रेय लेने पर जताई नाराजगी
रणधीर सिंह ने कहा कि झारखंड में स्वीकृत छह मेडिकल कॉलेज पूरी तरह केंद्र सरकार की देन हैं, लेकिन स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी इसका गलत श्रेय लेने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्री ने झारखंड को छह मेडिकल कॉलेजों की स्वीकृति दी है, जिनमें संथाल परगना के तीन जिले—जामताड़ा, साहिबगंज और देवघर—शामिल हैं।

इरफान अंसारी पर तीखा हमला
पूर्व कृषि मंत्री ने स्वास्थ्य मंत्री पर निशाना साधते हुए उन्हें मानसिक रूप से अस्वस्थ तक बता दिया। रणधीर सिंह ने कहा कि इरफान अंसारी मानसिक रोगी हैं और उनका इलाज कांके में भी संभव नहीं है, उन्हें बाहर इलाज कराने की जरूरत है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य मंत्री और झारखंड सरकार को केंद्र सरकार के योगदान को स्वीकार करना चाहिए, न कि झूठा श्रेय लेना चाहिए।

मेडिकल कॉलेज के स्थान को लेकर भी सवाल
रणधीर सिंह ने जामताड़ा में मेडिकल कॉलेज के निर्माण स्थल को लेकर भी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री शहर से दूर मेझिया इलाके में मेडिकल कॉलेज बनवा रहे हैं, जबकि इसे शहर के नजदीक बनाया जाना चाहिए था ताकि आसपास के लोगों को बेहतर लाभ मिल सके।

केंद्र सरकार के योगदान पर जोर
उन्होंने दोहराया कि झारखंड में मेडिकल शिक्षा के विस्तार में केंद्र सरकार की अहम भूमिका है और राज्य सरकार को इसका सम्मान करना चाहिए। रणधीर सिंह के इस बयान के बाद राज्य की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post