Breaking News

पंचायत सशक्तिकरण की कमान फैजान खान के हाथ, आरजीपीआरएस का जिला अध्यक्ष नियुक्त

Ranchi: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं राजीव गांधी पंचायत राज संगठन (RGPRS) के नेतृत्व ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए फैजान खान को खूंटी जिले का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है। उनकी यह नियुक्ति जिले में पंचायत स्तर पर लोकतंत्र को मजबूत करने और स्थानीय स्वशासन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से की गई है।

फैजान खान खूंटी जिले के मुरहू प्रखंड के निवासी हैं और वे लंबे समय से कांग्रेस पार्टी के सक्रिय सदस्य रहे हैं। पार्टी संगठन में रहते हुए उन्होंने अब तक विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं और संगठनात्मक कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। युवाओं के बीच उनकी मजबूत पकड़ और ग्रामीण क्षेत्रों से उनकी गहरी जुड़ाव को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है।

नियुक्ति के बाद फैजान खान ने कांग्रेस नेतृत्व एवं आरजीपीआरएस के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो भरोसा दिया गया है, वे उस पर पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा,

“खूंटी की असली ताकत इसके गांवों में है। मेरा लक्ष्य है कि पंचायतें केवल नाम की न रहें, बल्कि वे सामाजिक परिवर्तन और न्याय का मजबूत केंद्र बनें। हम ‘ग्राम स्वराज’ की भावना को घर-घर तक पहुंचाएंगे।”

फैजान खान को यह जिम्मेदारी मिलने पर खूंटी के सांसद कालीचरण मुंडा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष रवि मिश्रा, पीटर मुंडू सहित कई वरिष्ठ नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। नेताओं ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में राजीव गांधी पंचायत राज संगठन जिले में और अधिक सशक्त व सक्रिय भूमिका निभाएगा।

फैजान खान की नियुक्ति से जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पंचायत प्रतिनिधियों में उत्साह का माहौल है। माना जा रहा है कि उनके नेतृत्व में खूंटी जिले में पंचायत राज व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और ग्रामीण विकास को नई गति मिलेगी।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post