Breaking News

वार्षिक खेलकूद दिवस पर थाना प्रभारी नायल गोड़विन केरेकेट्टा ने बच्चों को किया जागरूक

Khunti: मुरहू थाना क्षेत्र अंतर्गत आरसी मिडिल स्कूल, सरवादा में आयोजित वार्षिक खेलकूद दिवस कार्यक्रम के अवसर पर सामाजिक जागरूकता का विशेष संदेश दिया गया। कार्यक्रम में मुरहू थाना प्रभारी नायल गोड़विन केरेकेट्टा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। इस दौरान उन्होंने खेलकूद में भाग ले रहे बच्चों एवं विद्यालय परिवार को संबोधित करते हुए विभिन्न सामाजिक व कानूनी विषयों पर विस्तार से जानकारी दी।

थाना प्रभारी ने अपने संबोधन में अफीम की खेती एवं नशापान से होने वाले दुष्परिणामों पर विशेष रूप से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि पूरे परिवार और समाज को भी बर्बादी की ओर ले जाता है। बच्चों से अपील की गई कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने आसपास के लोगों को भी इसके खिलाफ जागरूक करें।

इसके साथ ही महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराध, मानव तस्करी, बाल विवाह एवं डायन प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। थाना प्रभारी ने बताया कि महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए कानून सख्त हैं और किसी भी प्रकार के अपराध की सूचना तुरंत पुलिस को दी जानी चाहिए। उन्होंने डायन अधिनियम के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि अंधविश्वास के नाम पर किसी को प्रताड़ित करना गंभीर अपराध है।

कार्यक्रम के दौरान डायल 112 आपातकालीन सेवा के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। बच्चों और उपस्थित लोगों को बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति में 112 पर कॉल कर तुरंत सहायता प्राप्त की जा सकती है।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। खेलकूद दिवस के साथ-साथ चलाए गए इस जागरूकता अभियान से बच्चों में सामाजिक जिम्मेदारियों और कानून के प्रति समझ विकसित करने का संदेश दिया गया।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post