Breaking News

Khunti Nagar Panchayat Elections: अध्यक्ष पद समेत 33 अभ्यर्थियों ने भरा पर्चा, भाजपा समर्थित रानी टूटी आज करेंगी नामांकन

Khunti : नगर पंचायत चुनाव को लेकर खूंटी में सियासी हलचल तेज हो गई है। नामांकन प्रक्रिया के पांचवें दिन मंगलवार को अध्यक्ष पद समेत विभिन्न वार्ड पार्षद पदों के लिए कुल 33 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया। वहीं 14 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र खरीदे। अब तक दो दिनों में वार्ड पार्षद पद के लिए 41 उम्मीदवार पर्चा दाखिल कर चुके हैं।

कांग्रेस समर्थित मनोनित बोदरा ने किया नामांकन

अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी मनोनित बोदरा ने मंगलवार को नामांकन दाखिल किया। वह कचहरी मैदान से ढोल-नगाड़ों और सैकड़ों समर्थकों के साथ जुलूस के रूप में समाहरणालय पहुंचीं। जुलूस की अगुवाई कांग्रेस जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने की।

वार्डवार नामांकन

पांचवें दिन नामांकन करने वालों में वार्ड 1 से राजकुमार प्रसाद, फरहीन सबा, आसिफ इकबाल; वार्ड 2 से सुमित्रा कुमारी; वार्ड 3 से दिनेश कुमार महतो, सुरेश जायसवाल; वार्ड 4 से हेमंती कुमारी, अनिता देवी; वार्ड 6 से सुलोचना देवी, संजू देवी, अंजना देवी; वार्ड 7 से प्रेमानंद तिवारी, अनूप कुमार साहू, दीपक साहू, आंचल देवी; वार्ड 8 से शशांक शेखर, रोहित कुमार, प्रदीप साहू; वार्ड 9 से विनय नायक, योगेंद्र नायक; वार्ड 10 से मो. आदिल हुसैन, मो. खालिद हुसैन; वार्ड 12 से अनिल कच्छप; वार्ड 13 से शेपलि स्मृति भेंगरा, जूही प्रियंका तोपनो; वार्ड 15 से कविता वर्मा; वार्ड 16 से लिली सुषमा भेंगरा; वार्ड 17 से मिखाइल तिडू, आनंद मसीह तिडू; वार्ड 18 से गंगू टूटी, सुंदरमनी हंस; और वार्ड 19 से बसंती पूर्ति, हुलासी भेंगरा शामिल हैं।

‘खूंटी को खिलखिलाता शहर बनाएंगे’ — मनोनित बोदरा

नामांकन के बाद मनोनित बोदरा ने कहा कि उनका लक्ष्य खूंटी को ‘खिलखिलाता शहर’ बनाना है। पानी, बिजली और सड़क जैसी बुनियादी समस्याओं के समाधान को उन्होंने प्राथमिकता बताया और बिना भेदभाव योजनाओं के क्रियान्वयन का भरोसा दिलाया। वह स्थानीय कदमा की निवासी हैं; उनके पति विल्सन बोदरा हैं और वह जल संसाधन विभाग से 2018 में सेवानिवृत्त हुई हैं।

भाजपा समर्थित रानी टूटी आज भरेंगी पर्चा

उधर, भाजपा ने अध्यक्ष पद के लिए रानी टूटी को समर्थित प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष आनंद राम के अनुसार, रानी टूटी बुधवार को नामांकन दाखिल करेंगी। नामांकन के साथ ही खूंटी में चुनावी माहौल और गर्माता जा रहा है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post