Khunti: पुलिस अधीक्षक, खूंटी को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर मुरहू थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 02 फरवरी 2026 को मुरहू थाना क्षेत्र के ग्राम कोड़ाकेल के समीप की गई।

अनुमंड पुलिस पदाधिकारी वरुण रजक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी जहां उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक, खूंटी को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी जिसमें बताया गया था कि एक व्यक्ति के पास अवैध हथियार रखा हुआ है जो किसी आपराधिक घटना को अंजाम दे सकता है। 
जिस सूचना पर थाना प्रभारी मुरहू के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया, गठित छापामारी दल द्वारा कार्रवाई की गई जहां से शिवा महतो उर्फ सियो (उम्र 23 वर्ष), पिता जितेंद्र महतो, ग्राम कोड़ाकेल, थाना मुरहू, जिला खूंटी को हथियार रखने के आरोप में पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक लोहे का बना देशी पिस्टल तथा दो जिंदा गोलियां बरामद की गईं।
पुलिस द्वारा पूछताछ में यह सामने आया कि शिवा महतो को विजय गोंझू नामक व्यक्ति ने देशी पिस्टल एवं गोली दी थी। इस सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने विजय गोंझू पिता दुखना गोंझू, ग्राम गनलाया, थाना मुरहू, जिला खूंटी को भी गिरफ्तार कर लिया। विजय गोंझू के पास से भी एक जिंदा गोली बरामद की गई।
पुलिस जांच में यह तथ्य उजागर हुआ कि विजय गोंझू का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके विरुद्ध मुरहू थाना कांड संख्या 44/25, दिनांक 04.07.2025 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 115(2), 118(2), 126(2), 3/5 तथा बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज है।
वहीं इस पूरे मामले में पुलिस ने आर्म्स एक्ट की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर ली है और दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इन आरोपियों के अवैध हथियार नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं। 
जब्त सामान:
लोहे का बना देशी पिस्टल – 2
जिंदा गोली – 02
छापामारी दल में शामिल:
पु.अ.नि. नायल गोड़विन, केरेकेट्टा, थाना प्रभारी मुरहू
पु.अ.नि. अमरजीत सिंह, मुरहू थाना
पु.अ.नि. कुलदीप रोशन बारी, मुरहू थाना एवं सशस्त्र बल, मुरहू थाना शामिल रहे।



