Breaking News

तिरला ग्राम में जरूरतमंदों के बीच 30 कंबलों का वितरण, ठंड से राहत का प्रयास

Khunti: खूंटी जिले के अड़की प्रखण्ड क्षेत्र के तिरला पंचायत अंतर्गत तिरला ग्राम में ठंड के मौसम को देखते हुए जरूरतमंद, गरीब एवं असहाय लोगों के बीच लगभग 30 कंबलों का वितरण किया गया। इस जनकल्याणकारी कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शीतलहर के दौरान जरूरतमंदों को राहत पहुंचाना रहा।

कार्यक्रम में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के जिला प्रवक्ता मनोज मंडल, तिरला पंचायत की मुखिया खुशबू रानी भेंगरा, ग्राम प्रधान कंडेर जोहन मुंडा, कुलबुरू के ग्राम प्रधान बुधराम मुंडा, उप मुखिया आनंद मसीह मुंडा, बिरसा रोड़ा के ग्राम प्रधान अनद्रीयस मुंडा, प्रेम मुंडा सहित कई ग्रामीण एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा ही सच्ची सेवा है। समाज के कमजोर वर्गों को सहयोग पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है और आगे भी इस प्रकार के जनहित एवं जनकल्याणकारी कार्य लगातार जारी रहेंगे।

कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी और संतोष साफ झलकता नजर आया। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए आयोजकों और जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।

 

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post