Breaking News

बारात की खुशी मातम में बदली, सड़क हादसे में गई जान

Khunti: तोरपा में शनिवार की देर शाम हुए एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान लोर सिंह मुंडा के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, लोर सिंह मुंडा शनिवार को अपने गांव तीनतिला (थाना अड़की) से तोरपा बारात गए थे। इसी दौरान देर शाम एक स्कूटी से उनकी टक्कर हो गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद बारात में शामिल लोगों और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल लोर सिंह मुंडा को तोरपा स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, इलाज के दौरान उनकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई और अंततः उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही तोरपा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए खूंटी सदर अस्पताल भेजा। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

मृतक लोर सिंह मुंडा उम्र लगभग 45 वर्ष, पिता कुंवर मुंडा, ग्राम तीनतिला, थाना अड़की के निवासी थे। वे पेशे से किसान थे और खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। इस दुखद घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post