Breaking News

कर्रा के कंसिली गांव में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 774 पेटी अवैध विदेशी शराब जब्त

Khunti: खूंटी अधीक्षक उत्पाद, खूंटी के निदेशानुसार अवैध विदेशी शराब की बिक्री और भंडारण के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्पाद विभाग ने आज कर्रा थाना क्षेत्र के कंसिली ग्राम में बड़ी छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान एक बंद पड़े मकान से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

उत्पाद विभाग की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि कंसिली गांव में एक मकान में अवैध रूप से विदेशी शराब का भंडारण किया गया है। सूचना के सत्यापन के बाद उत्पाद विभाग ने कर्रा थाना पुलिस के सहयोग से छापेमारी की। छापेमारी के दौरान बंद मकान की तलाशी ली गई, जहां से विभिन्न ब्रांड की विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद हुई।

बरामद अवैध विदेशी शराब में वजीर एक्सएक्सएक्स रम की 41 पेटी, 999 पावर फाइन रम की 56 पेटी, ओल्ड मंक एक्सएक्सएक्स रम की 22 पेटी, रॉयल गोल्ड कप की 35 पेटी तथा यूके नंबर वन डीलक्स व्हिस्की की सर्वाधिक 620 पेटी शामिल हैं। इस तरह कुल 774 पेटी अवैध विदेशी शराब जब्त की गई, जिसकी कुल मात्रा लगभग 6966 लीटर आंकी गई है।

उत्पाद विभाग के अनुसार जब्त शराब को विधिवत सील कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मामले में संलिप्त अभियुक्त के विरुद्ध माननीय न्यायालय में झारखंड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया जा रहा है।

उत्पाद निरीक्षक ने कहा कि अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन और उत्पाद विभाग लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और अवैध शराब के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

इसी क्रम में आज सुबह मादक पदार्थों के विरुद्ध वन विभाग ने भी बड़ी कार्रवाई की है। वन विभाग की गश्ती टीम द्वारा नियमित गश्त के दौरान एक ट्रक को रोका गया, जिसकी जांच करने पर उसमें बड़ी मात्रा में गांजा बरामद किया गया। प्रारंभिक जांच के बाद वन विभाग ने इसकी सूचना संबंधित थाना को दी, जिसके बाद पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से स्पष्ट है कि जिला प्रशासन अवैध शराब और मादक पदार्थों के कारोबार पर पूरी तरह सख्त है। अधिकारियों ने कहा कि अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे अभियानों को आगे भी निरंतर जारी रखा जाएगा।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post