Breaking News

झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 18 फरवरी से, 24 फरवरी को पेश होगा राज्य का बजट

Ranchi: झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 18 फरवरी से शुरू होकर 19 मार्च तक चलेगा। इस दौरान कुल 17 कार्यदिवस निर्धारित किए गए हैं। सत्र के पहले दिन 18 फरवरी को राज्यपाल का अभिभाषण होगा। शोक प्रस्ताव के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी जाएगी। यदि कोई अध्यादेश होगा तो उसकी प्रमाणीकृत प्रति सदन पटल पर रखी जाएगी।

राज्यपाल के अभिभाषण पर होगी चर्चा

19 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव और वाद-विवाद होगा। इसके बाद 20 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2025-26 का तृतीय अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा। इसी दिन अभिभाषण पर चर्चा के बाद सरकार का उत्तर और मतदान भी होगा। 21 और 22 फरवरी को शनिवार-रविवार के कारण अवकाश रहेगा, जबकि 23 फरवरी को अनुपूरक बजट पर चर्चा और मतदान होगा।

24 फरवरी को पेश होगा वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट

24 फरवरी को वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर वित्तीय वर्ष 2026-27 का आम बजट विधानसभा में पेश करेंगे। बजट प्रस्तुति से पहले प्रश्नकाल की कार्यवाही होगी। 25 फरवरी को बजट पर सामान्य वाद-विवाद और सरकार का उत्तर दिया जाएगा। 26 और 27 फरवरी को आय-व्यय की अनुदान मांगों पर चर्चा के बाद सरकार का जवाब होगा।

होली अवकाश के बाद फिर तेज होगी कार्यवाही

28 फरवरी से 8 मार्च तक होली अवकाश रहेगा। इसके बाद 9 मार्च से 13 मार्च तक प्रश्नकाल के उपरांत बजट की अनुदान मांगों पर वाद-विवाद, सरकार का उत्तर और मतदान होगा। 14 और 15 मार्च को फिर अवकाश रहेगा।

18 मार्च को निपटेंगे राजकीय कार्य

16 और 17 मार्च को अनुदान मांगों पर चर्चा और मतदान किया जाएगा। 18 मार्च को राजकीय विधेयकों सहित अन्य सरकारी कार्य निपटाए जाएंगे। सत्र के अंतिम दिन 19 मार्च को प्रश्नकाल के बाद गैर-सरकारी संकल्पों पर सरकार अपना जवाब देगी।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post