Breaking News

जरियागढ़ में सरस्वती पूजा मेला सह नागपुरी आर्केस्ट्रा का आयोजन, विधायक सुदीप गुड़िया रहे मुख्य अतिथि

Khunti: कर्रा प्रखंड के जरियागढ़ मंडा मैदान में शुक्रवार को सरस्वती पूजा समिति जरियागढ़ के तत्वावधान में मेला सह रंगारंग नागपुरी आर्केस्ट्रा कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया मुख्य अतिथि के रूप में तथा जरियागढ़ के समाजसेवी द्वारिका केशरी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

मेला परिसर में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि मां विंध्य वाहिनी सरस्वती की पूजा के साथ इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। उन्होंने मंच से तोरपा विधानसभा क्षेत्र की जनता से बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील की और कहा कि उनका लक्ष्य तोरपा विधानसभा को शिक्षा के क्षेत्र में एक आदर्श विधानसभा बनाना है, ताकि सभी लोग इसका लाभ उठा सकें। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोजक समिति को धन्यवाद भी दिया।

कार्यक्रम के दौरान यंग स्टार क्लब तोरपा के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत हिंदी, नागपुरी, ठेठ एवं भोजपुरी गीतों पर आधारित रंगारंग आर्केस्ट्रा लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। कलाकारों की प्रस्तुति ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं मेले में आइसक्रीम, चाट-गुपचुप, रंग-बिरंगी मिठाइयों, होटल, खिलौना, मनिहारी एवं सिंगार की दुकानों की भरमार रही, जिसका लोगों ने जमकर आनंद उठाया।

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उपप्रमुख सावित्री देवी, जरियागढ़ मुखिया सुनीता चोचा, बक्सपुर मुखिया पूनम बाखला, उड़िकेल पंचायत मुखिया क्षत्रि हेमरोम, झामुमो प्रखंड सचिव विनोद उरांव सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सरस्वती पूजा समिति जरियागढ़ के राहुल केशरी, शंभू शर्मा, संजीव गोप, मोहित कुमार, भोला साहू, अमर गुप्ता, विजय सोनी, विकास कर्मकार, लछुवा होरो, प्रकाश नायक, सुमित गुप्ता समेत समिति के अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post