Breaking News

खूंटी में लाइसेंस आवेदकों के लिए सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Khunti: खूंटी जिला अंतर्गत लाइसेंस आवेदकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान आवेदकों को यातायात नियम, मोटर वाहन अधिनियम, गुड समरीटन कानून, सड़क सुरक्षा नियमों तथा सड़क दुर्घटना मुआवजा अधिनियम सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों की विस्तृत जानकारी दी गई।

इस अवसर पर खूंटी विधायक राम सूर्या मुंडा ने लाइसेंस आवेदकों को संबोधित करते हुए हमेशा हेलमेट पहनकर वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन कर ही सुरक्षित यात्रा संभव है, जिससे हर व्यक्ति अपने निर्धारित गंतव्य तक सकुशल पहुंच सकता है। साथ ही उन्होंने सड़क दुर्घटना के पीड़ितों की सहायता करने तथा जिले को सड़क दुर्घटना मुक्त बनाने में सभी नागरिकों की सहभागिता पर बल दिया।

इधर, तमाड़ मोड़ स्थित बाजारटांड़ के समीप वाहन जांच अभियान भी चलाया गया। अभियान के दौरान वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के महत्व से अवगत कराते हुए सुरक्षित तरीके से वाहन संचालन करने के लिए प्रेरित किया गया। इस क्रम में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले विभिन्न वाहन चालकों पर कार्रवाई करते हुए कुल 40,000 रुपये का ऑनलाइन चालान किया गया।

कार्यक्रम एवं जांच अभियान के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मी उपस्थित रहे।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post