Breaking News

ट्रैक्टर पलटने से दो की मौत, छह गंभीर घायल रनिया थाना क्षेत्र के निरसिंग गांव के पास दर्दनाक हादसा

Khunti: रनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सोदे पंचायत के निरसिंग गांव के पास सोमवार दोपहर करीब एक बजे एक ट्रैक्टर के पलट जाने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह सोदे राइसोम टोला निवासी तेलगा बडिंग के घर की मरम्मती कार्य के लिए गांव के कुछ लोग मदईत (श्रमदान) पर जंगल से लकड़ी लाने गए थे। सभी लोग एक स्वराज ट्रैक्टर पर सवार होकर गांव के समीप स्थित जंगल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रनिया–बघीया–खटखुरा पथ पर निरसिंग गांव के पास खड़ी ढलान और घुमावदार सड़क पर ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया।

हादसे में ट्रैक्टर पर सवार सभी लोग इधर-उधर छिटककर सड़क पर गिर पड़े, जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार सुनाई देने लगी। स्थानीय लोगों की तत्परता से 108 एंबुलेंस को सूचना दी गई, जिसके बाद सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रनिया पहुंचाया गया।

सीएचसी पहुंचने पर चिकित्सकों ने सोदे राइसोम टोला निवासी गुसलू बडिंग (55 वर्ष) और मंगल सुरीन (40 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायलों में ट्रैक्टर चालक बिरसु चिक बड़ाईक (कराकेल निवासी), तेलगा बडिंग, लोड़गो बडिंग (पिता-पुत्र), चोयता बडिंग, लेचा बडिंग और बुधवा बडिंग—सभी सोदे राइसोम टोला निवासी—शामिल हैं। प्राथमिक उपचार के बाद डॉ. नितेश कुमार की निगरानी में उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, खूंटी रेफर कर दिया गया।

घायलों के उपचार में सीएचसी रनिया के फार्मासिस्ट शशि लकड़ा सहित स्वास्थ्यकर्मी मुबारक तोपनो, बलराम पहान, मंजू डाहंगा और बादल ने सराहनीय भूमिका निभाई।

इधर, हादसे की सूचना मिलने के बाद रनिया पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर थाना लाया। पुलिस के अनुसार, मंगलवार को शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, खूंटी भेजा जाएगा। घटना के बाद से क्षेत्र में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post